Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के लिए माओवादी तैयार : प्रचंड

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अंतरिम सरकार द्वारा 5मार्च को संसदीय चुनाव के लिए माओवादी पार्टी तैयार है। उपरोक्त बातें बुधवार को महोतरी जिला के राम गोपाल पुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेकपा (माओवादी केन्द्र)के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल “प्रचंड “नेकहीं। उन्होंने कहा कि जेन जी, जनजाति, मुस्लिम, दलित, माओवादी मिलकर चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी,पूर्ण समानुपातिक प्रणाली तथा समावेशी लोकतंत्र के मुद्धा माओवादी शुरू से माओवादी मांग कर रहे हैं,जो जेन जी की मांग है। प्रचंड ने कहा कि जेन जी आन्दोलन के बाद मैं पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं जो मधेश प्रदेश में आया हूं । पार्टी के कार्यक्रम में 1200से अधिक लोगो ने विभिन्न पार्टियों को त्याग कर माओवादी पार्टी में प्रवेश किए। जिसमें अधिकांश युवा जेन जी के सदस्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गनौर मंडल ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मातृका प्रसाद यादव, मधेश प्रदेश के पूर्व गृह ,संचार तथा कानून मंत्री भरत साह, पूर्व मंत्री प्रमोद साह, राजेंद्र साह, सूर्य नारायण साह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माओवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com