Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ह्यात होटल को लेकर अर्थमंत्री खनाल ने कहा …आप विचलित न हो, अपनी व्यवसाय को निरंतरता दें

 

काठमांडू, कार्त्तिक ८ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने ह्यात होटल की सेवाएं बंद करने और कर्मचारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर अपनी चिंता व्यक्त की है ।
प्रधानमंत्री कार्की की चिंता के बाद अर्थमंत्री रामेश्वर खनाल ने ह्यात रिजेन्सी व्यवस्थापन के साथ शनिवार की सुबह जानकारी ली है ।
बातचीत के क्रम में अर्थमंत्री खनाल ने ह्यात रिजेन्सी व्यवस्थापन को बताया कि सरकार सुरक्षा की पूर्ण प्रत्याभूति देने के लिए तैयार है । उन्होंने व्यवस्थापन पक्ष को यह भी कहा कि आप विचलित न हो, और आग्रह करते हुए कहा कि सेवा सुचारु करें ।
उन्होंने कहा कि ‘आपलोग विचलित न हो । उच्च मनोबल के साथ अपनी सेवा सुचारु करें । हम आपके साथ हैं ।’ खनाल ने कहा कि ‘सुरक्षा की व्यवस्था हम मिलाएंगे । जरा सा भी विचलित नहीं हो, अपनी व्यवसाय को निरंतरता दें ।’

यह भी पढें   सुनसरी हिंसा के बाद मधेश में तनाव बरकरार, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की निष्क्रियता पर उठे सवाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com