Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गलत प्रवृति को नहीं अपनाए – मंत्री कुलमान घिसिङ

 

काठमांडू, कार्त्तिक १५ – ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाइ मंत्री कुलमान घिसिङ ने कहा है कि कृपया गलत प्रवृति को नहीं अपनाएं । यह बात उन्होंने उन ग्राहकों को लेकर कही है जिन्होंने अपना बकाया रकम भुगतान नहीं किया है । उन्होंने यह भी कहा कि उन ग्राहकों के समर्थन में भावनात्मक दबाब सिर्जना करने का प्रयास किया जा रहा है ।
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि “यदि इसी तरह बकाया रकम नहीं देने का चलन हो गया तो आने वाले समय में जिन्होंने रकम का भुगतान कर दिया है वो भी नहीं करेंगे । तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? उन्होंने कहा कि “गलत प्रवृति को यदि हम अपना लेते हैं तो आने वाले समय में कर नहीं देने का संस्कार बन जाएगा । इसलिए इस तरह का संस्कार नहीं बनना चाहिए । अगर ऐसा होता है तो राज्य कैसे चलेगा । ?”
मंत्री घिसिङ ने आग्रह करते हुए कहा– मैं विनम्र आग्रह करता हूँ कि सभी अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें, कानून का सम्मान करें और देश के हित में इमानदार बनें ।
उन्होंने इस बात का भी स्मरण कराया कि जब आम नागरिक लोडशेडिंग की पीड़ा झेल रहे थे, उस समय कुछ बड़े उद्योगों को डेडिकेटेड और ट्रंक लाइन का प्रयोग कर विद्युत् आपूर्ति दी गई थी ।
उन्होंने आगे कहा कि “लेकिन आज तक उन्होंने उसके बदले में प्रिमियम शुल्क का भी भुगतान नहीं किया है । इसलिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण कानून अनुसार लाइन काटने के लिए बाध्य है ।
उन्होंने बताया कि “२०८१ साल चैत ११ गते को मैंने कार्यकारी निर्देशक की हैसियत से विनियमावली अनुसार बकाया रकम उठाने के लिए विद्युत् नियमन आयोग को पत्र लिखा । “उसी दिन उन्हें पद से हटाया गया । मैंने इमानदारी से अपना काम करना चाहा तो मुझे पद से हटा दिया गया ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *