Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खनाल समूह ने बुलाई अलग से बैठक

 

काठमांडू, कार्त्तिक १५ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)पार्टी का विभाजन होना निश्चित है । नेकपा (माओवादी केन्द्र) आदि समाजवादी घटकों के साथ एकता करने का निर्णय केन्द्रीय समिति बैठक से हो जाने के बाद एकीकृत समाजवादी औपचारिक रूप से विभाजत होने को है । एकीकृत समाजवादी के नेता झलनाथ खनाल के साथ कुछ और लोग पार्टी पुनर्गठन और संगठनिक सुदृढीकरण के बिना और किसी दल से एकता करने के पक्ष में नहीं थे । यद्यपि केन्द्रीय समिति द्वारा बहुमत से माओवादी केन्द्र के साथ एकता करने के निर्णय के बाद पार्टी का विभाजन होना तय है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका के बिद्यालय में मैथिली भाषा की पाठ्य पुस्तक शामिल

नेता झलनाथ खनाल समूह ने शनिवार (आज) एक अलग ही बैठक बुलाई है । यह बैठक आज दिन में काठमांडू के सुकेधारा स्थित एक पार्टी पैलेस में होगी ।
आज की बैठक में वरिष्ठ नेता घनेन्द्र बस्नेत, महासचिव घनश्याम भूसाल, स्थायी कमिटी सदस्य रामकुमारी झाक्री, जीवनराम श्रेष्ठ, विजय पौडेल होंगे । ये सभी नेता पहले से ही माओवादी के साथ एकता करने के पक्ष में नहीं थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *