पार्टी विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है – केपी शर्मा ओली
काठमांडू, आषाढ़ २१ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष केपी ओली ने कहा कि – उनके और उनकी पार्टी के विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है । ललितपुर, च्यासल स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में आज एमाले बागमती प्रदेश के आयोजन में ‘पार्टी जागरण अभियान’ शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए ओली ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी सफलता के साथ आगे बढ़ रही थी, ऐसे समय में गलत तरीके से प्रचार किया गया है ।
उन्होंने कहा कि “हमने पार्टी में रहते हुए समय–समय पर बड़ी समस्याओं का सामना किया है । असफलता का मुँह भी देखना पड़ा है । हमें आगे बढ़ने से रोकने के लिए भी काफी व्यवधान आए हैं लेकिन उन सबको चीरते हुए हम आगे बढ़ते रहे हैं ।”
उन्होंने अभी की अवस्था को लेकर कहा कि अध्यक्ष ओली ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह परीक्षा की घड़ी है लेकिन कार्यकर्ताओं के हिम्मत और भरोसे से एकबार फिर पार्टी आगे बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि समय गतिशील और परिवर्तनशील है इसलिए पार्टी फिर से आगे बढ़ेगी ।
ओली ने यह भी कहा कि “पार्टी का सफल होना या असफल होना, नेतृत्व के हिसाब से मैं यह जिम्मेदारी लेता हूँ । लेकिन जब पार्टी में समस्या आती है या उसकी कमी कमजोरी को बताया जाता है तो इसके लिए अध्यक्ष अकेले जिम्मेदार नहीं होता है ।”


