Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में असफल रही है – नेपाली कांग्रेस

 

काठमांडू, आषाढ़ २० – प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने यह निष्कर्ष निकाला है कि प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) नेतृत्व की सरकार द्वारा सार्वजनिक किए गए शासकीय सुधार संबन्धी १०० बुँदे कार्यसूची प्रभावकारी रूप में कार्यान्वयन नहीं कर सकी है । संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङ्देम्बे की अध्यक्षता में शनिवार सिंहदरबार स्थित संसदीय दल को कार्यालय में हुई मंत्रालयगत जिम्मेदारी पाने वाले संयोजकों के बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया कि सरकार ने जो प्रतिबद्धता व्यक्त की थी उसे कार्यान्वयन करने में वह असफल रही है ।
बैठक में मंत्रालयगत संयोजकों द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि शासकीय सुधार संबन्धी १०० बूँदे कार्यसूची प्रभावकारी रूप में कार्यान्वयन नहीं होने के विषयों को पार्टी की ओर से सशक्त रूप से संसद में उठाया जाएगा । निर्णय अनुसार कांग्रेस सरकार के कार्यो, उसकी प्रगति पर नियमित अनुगमन करेगी, सरकार को जिम्मेदार बनाने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल के रूप में संसद में और अधिक सक्रिय भूमिका निर्वाह करेगी तथा कार्यान्वयन में देखे जा रहे की कमी कमजोरियों के बारे में निरंतर प्रश्न उठाएगी ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि मंत्रालयों के संयोजकों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदनों से से जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस निष्कर्ष के आधार में आवश्यक सुधारात्मक पहल करने तथा मंत्रालयों के कार्य सम्पादन को और अधिक प्रभावकारी बनाने के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *