प्रधानमंत्री कार्की ने बालेन से कहा… कानून अनुसार कारवाई की जाएगी
काठमांडू, कार्त्तिक १५ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह बार बार तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृहमंत्री रमेश लेखक पर कारवाई की मांग कर रहे हैं । प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शुक्रवार की शाम सम्पादकों के साथ हुई मुलाकात में बताया कि बालेन ओली और लेखक पर कारवाई करने का दबाव दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि “बालेन को मैं बेटा कहती हूँ और वो मुझे दीदी कहता है । हमलोग कुछ कहते हैं तो वो मानता नहीं है । वो केवल इतना ही कहता है कि ओली और लेखक पर क्यों कारवाई नहीं कर रही हैं ? । हम कहते हैं कि कानून अनुसार कारवाई की जाएगी ।”


