आज का पंचांग: आज दिनांक 1 नवंबर 2025 शनिवार शुभसंवत् 2082
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
ध्येयं सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिञ्चिनुतं शरण्यम् ।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम् ॥
*नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।*
*नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।*
*नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।*
*नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।*
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 1 नवंबर 2025 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
*याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 15,*
चान्द्र माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- एकादशी रात्रि 2:57 तक उपरांत द्वादशी*
नक्षत्र:- शतभिषा दिन में 2:41 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग:- ध्रुव रात्रि रात्रि 11:48 तक उपरांत व्याघात,
करण:- वणिज एवं विष्टि,
सूर्योदय :-प्रातः 06:28
सूर्यास्त : संध्या 05:32
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *कुंभ राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*वृश्चिके भौम बुद्धश्च:,
कर्के देव वृहस्पति।*
कन्या चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:23 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज प्रबोधिनी एकादशी व्रत में प्रातः स्नान पूर्वक श्री गणेश एवं लक्ष्मी नारायण श्री हरि विष्णु पूजन, कथा श्रवण एवं विविध स्तोत्र पाठ, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!!
मंत्र जप पूर्वक श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन एवं श्री शनि देव का भी दर्शन पूजन सहस्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप श्रेष्ठ माना जायेगा। आज शनि स्तोत्र के पाठ से जीवन में सुख समृद्धि आती है। आज का व्रत पूजन सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन में तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम आदि का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल:-*
*🐏 मेष राशि:-*
आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। आराकाशा के अनुसार कार्यक्षेत्र में साथी सहयोग करेंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। लॉकडाउन में फंसे किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना का जन्म होगा। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं।
*🐂 वृषभ:-*
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आराकाशा के अनुसार कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। नौकरी में ट्रासंफर का भय बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा और संभव हो सके तो घर से बाहर न निकलें। आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपका बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं। आज गुरू मंत्र का जप करें।
*👫 मिथुन:-*
आज आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। आराकाशा के अनुसार विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। अपने कार्यस्थल में ट्रासंफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा।
*🦀 कर्क:-*
जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। घरेलू स्तर पर आपको काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों की मदद करेंगे। संभव हो तो बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
*🐅 सिंह:-*
मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। आराकाशा के अनुसार मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। लॉकडाउन की वजह से इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
*🧕 कन्या:-*
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें। आराकाशा के अनुसार प्रिय वस्तु की हानि का योग है। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता है।
*⚖️ तुला:-*
आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। आराकाशा के अनुसार बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों से परामर्श करते रहें।
*🦂 वृश्चिक:-*
मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। आराकाशा के अनुसार सुअवसर को हाथ से न जाने दें। व्यापार-व्यवसाय की तरफ नजर रखना आज आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुरसत नहीं मिलेगी।
*🏹 धनु:-*
प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है एवं भविष्य की चिंता सताएगी। आराकाशा के अनुसार किसी चीज के पाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मन दुविधा में हो सकता है। सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।
*🐊 मकर:-*
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। धैर्य पूर्वक शांत रहने से सभी कार्य अच्छा से हो जायेगें। वाद-विवाद से बचें। अन्यथा कम लाभ की स्थिति बन सकती है। और मन में निराशा उत्पन्न होगी। आराकाशा के अनुसार आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही कुशलता का सूचक होगा।
*🍯 कुंभ:-*
कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। आराकाशा के अनुसार अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा, भाइयों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता के बीच प्रेम संबंधों के लिए समय निकाल पाएंगे, मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा।
*🐟 मीन:-*
शुभाशुभ दोनों प्राकर के फल मिलेंगे। संघर्ष का अंत सुखद रहेगा। आराकाशा के अनुसार विरोधी षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्गों से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनो के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ सामाजिक विषयों पर परिचर्चा में भाग लेंगे, सभी आपके दृष्टिकोण का सम्मान करेंगे।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं श्री हरि विष्णु आप पंचांग के पठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये/ रखना।”*
*“हे चराचर जगत के स्वामी, श्री हरि विष्णु आप अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना..*
*हे” श्री हरि विष्णु, माता महालक्ष्मी, श्री गणेश, पार्वती एवं महादेव आप सब मेरे विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।” आज के व्रत पूजन से मेरे सभी अपनों को उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, नौकरी आजीविका, पद प्रतिष्ठा, ऋण रोग शोक से मुक्ति और सर्व मनोकामना पूर्णता प्रदान करें। श्री हरि विष्णु हम सबके सपरिवार में अटूट प्रेम पवित्र समर्पण, संस्कार और अनुपम साफल्यता बनाए रखें। सबके ऊपर श्री हरि विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी के निरंतर शुभद आशीष के लिये मेरी विनम्र प्रार्थना….*
*!!शास्त्र संग्रह!!*
*आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*अहर्निशं सेवा महे)*
*वाट्सअप से हर समय आपके सेवा में आपके साथ:-*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

