बालेन साह देश के लिए खतरा बन रहे हैं – विष्णु रिजाल
काठमांडू, कार्त्तिक १६ – नेकपा एमाले के नेता विष्णु रिजाल ने कहा कि काठमांडू के मेयर बालेन साह देश के लिए खतरा बन रहे हैं । उन्होंने कहा है कि यदि बालेन को अविलम्ब गिरफ्तार नहीं किया तो देश में अराजकता और मुठभेड़ बढ़ सकती है । उन्होंने कहा कि नेपाल में गाँजा प्रतिबन्धित है । उन्होंने गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल से मांग की है कि सिंहदरबार जलाने वाले बालेन को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाए ।
रिजाल ने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ‘बालेन साह अपनी हद को पार कर रहे हैं वो देश के लिए खतरा बन रहे हैं ।’ उन्होंने गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल से मांग की है कि सिंहदरबार जलाने वाले बालेन को अविलम्ब गिरफ्तार करें नहीं तो देश में अराजकता और मुठभेड़ बढ़ जाएगी ।


