बस और ऑटो रिक्शा बीच टक्कर, चार की मृत्यु दो घायल
काठमांडू, कार्त्तिक १६ – धनुषा में एक यात्री बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई है । इन तीनों के अलावे एक और की मृत्यु हुई है । दो और बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं ।
विराटनगर से धनगढ़ी जा रही गरेको सु.प्र ०१–००१ ख ३२८८ नंबर की बस विपरीत दिशा से आ रही प्रदेश २–०१–००१ ह १२३० नंबर के ऑटो से शनिवार की शाम टकरा गई ।
पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत धनुषा के गणेशमान चारनाथ नगरपालिका वडा नं १ वीरेन्द्र बाजार में हुए इस दुर्घटना में गणेशमान चारनाथ नगरपालिका १ भरतपुर के लगभग ४० वर्षीय धनबहादुर पुर्वछाने मगर, ३५ वर्षीय शम्भु पुर्वछाने मगर, ३५ वर्षीया निशा मगर और लगभग ४० वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक डम्बर राई की मृत्यु हो गई । पुलिस ने जानकारी दी है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे । इलाका पुलिस कार्यालय ढल्केबर के पुलिस निरीक्षक के अनुसार दुर्घटना में १४ वर्ष के शीतल मगर और ९ वर्ष के रोशन मगर गंभीर रुप से घायल हैं । इन दोनों का इलाज जनकपुरधाम स्थित न्यूरो अस्पताल में किया जा रहा है ।



