फागुन २१ के चुनाव में सहकार्य के लिए सभी सात प्रदशों के मुख्यमंत्री तैयार
काठमांडू, कार्त्तिक १६ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज सातो प्रदश के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात की है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में यह बैठक हुई । यह बैठक प्रधानमंत्री ने बुलाई थी । बैठक में सातो प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने निर्वाचन के लिए वातावरण निर्माण करने की बात में सहकार्य के लिए स्वयं को तैयार बताया है । प्रधानमंत्री कार्की ने सराहना करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों सहित सभी पक्षों के साथ संवाद और बातचीत सकारात्मक रुप से आगे बढ़ रही है ।
बैठक में अपनी धारणा रखते हुए मुख्यमंत्रियों ने कहा कि निर्वाचन को प्रमुख चुनौती, तथा शान्ति सुरक्षा के विषय को गंभीरतापूर्वक लेना होगा ।
कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री यामलाल कँडेल ने कहा कि ‘मैं एमाले का प्रतिनिधित्व करता हूँ । हम भी चुनाव के विरोधी नहीं है । लेकिन चुनाव का वातावरण बनाने में संघ सरकार अपनी ओर से काम करें ल्ेकिन उसमें हमारी भूमिका को भी नहीं भूले । अब का निकास चुनाव ही है।’
मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनार ने मांग की कि सूखे और भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा की जाए ।



