Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा को महत्वपूर्ण सफलता

 

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा ने असोज ७ से कात्तिक ७ तक के एक महीने में विभिन्न अपराधों और अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, इस अवधि में ७ लोगों को नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ३१ ग्राम २९ मिलीग्राम ब्राउन हीरोइन, ३१.९ किलो गांजा और ११ किलो चरस जब्त की गई।

साथ ही, फरार आरोपी १७ लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें   आर्थिक कारोबार दैनिक के पत्रकार पोख्रेल का सड़क दुघर्टना में मृत्यु

शराब और मदिरा पर भी कार्रवाई हुई। इस अवधि में पुलिस ने ४,६५० लीटर तैयार शराब और ७,६२० लीटर कच्चा शराब पदार्थ जब्त कर १६ भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया।

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को भी पकड़ा और कार्रवाई की, साथ ही १० क्युफिट साल का लकड़ी जब्त कर वन अपराध के तहत कार्रवाई की।

स्मगलिंग के जरिए लाए गए विभिन्न प्रकार के सामानों को भी जब्त किया गया। इन सामानों का बाजार मूल्य लगभग ६ करोड़ १७ लाख १२ हजार ४४ रुपए बताया गया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

सामुदायिक पुलिस भागीदारी के तहत, पर्सा पुलिस ने ९८ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर १,३१० लोगों को प्रत्यक्ष लाभान्वित किया।

इसी दौरान, १२ महिला और बालक जिन्हें खोजा गया, उन्हें अभिभावकों के पास सौंपा गया। इनमें २ महिलाएं, १० लड़कियां, १ लड़का और २ बालबालिकाएं शामिल हैं।

इस अवधि में १७ लाख रुपये के पटाखे, झिलमिल और फुलझड़ी भी जब्त कर नष्ट किए गए।

आपदा राहत कार्य में भी पुलिस सक्रिय रही। ७५० पुलिसकर्मी परिचालित किए गए और दो दिन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य किए। इस दौरान ४०८ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न और मौसमी सामग्री वितरित की गई।

यह भी पढें   सैलाब भोटे कोशी : मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

पर्सा पुलिस उपरीक्षक सुदीपराज पाठक ने बताया कि पुलिस ने न केवल अपराध नियंत्रण में बल्कि सामाजिक जागरूकता, उद्धार और राहत कार्य में भी निरंतर सक्रियता दिखाई है। पर्सा पुलिस उपरीक्षक (एस.पी.)के इस कारबाई से नेपाल तथा भारत के तस्करो में हड़कंप मच गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com