Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में श्रीमद भागवतकथा पुराण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

 

माला मिश्रा / विराटनगर । विराटनगर में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण महाकथा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई । विराटनगर महानगरपालिका वार्ड दस स्थित अक्वा पार्क से 108 महिलाएं श्रद्धालु के द्वारा निकाले गए कलश यात्रा विभिन्न मार्ग का परिक्रमा कर कार्यक्रम स्थल विराटनगर स्थित ब्रह्माकुमारी मार्ग पहुंची। गाजा बाजा के साथ निकाले गए कलश यात्रा में कई सामाजिक व्यक्तित्व व सामाजिक संगठन के लोग साथ साथ चल रहे थे । इस दौरान आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजक मनोज मिश्र के अनुसार आठ दिवसीय श्री भगवत पुराण  महायज्ञ में  बृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य पंडित श्री भास्कर जी महाराज के मुखाबिंद से नित्य श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए सीमावर्ती जोगबनी के दर्जनों परिवार को भी आमंत्रित किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *