Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गरिमा चौधरी हत्याकांड पर गृह मंत्री सुधन गुरुङ की अपील

 

काठमांडू।

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुङ ने तीन वर्षीय गरिमा चौधरी की हत्या के मामले में कहा है कि नागरिकों की सतर्कता और जागरूकता जरूरी है, लेकिन जांच एजेंसियों को अपना काम करने दिया जाना चाहिए।

गृह मंत्री ने फेसबुक पर लिखा, “नागरिकों की खबरदारी आवश्यक है। सरकार से सवाल पूछिए, यदि कहीं कमजोरी दिखे तो हमें सचेत कीजिए और जवाबदेह बनाइए। लेकिन जांच को अपना काम करने दें।”

यह भी पढें   स्वास्थ्य सेवा विभाग तीन महीने से निमित्त के भरोसे

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल इस एक मामले में दोषी को सजा दिलाना नहीं है, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहाँ हर बेटी सुरक्षित होकर जी सके।

गृह मंत्री गुरुङ ने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में कानून के तहत अधिकतम न्याय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए मजबूत कानूनी तथा संस्थागत व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा, “आक्रोश को न्याय की शक्ति में बदलें, गरिमा को न्याय दिलाएँ और हर बेटी के लिए सुरक्षित नेपाल बनाएँ।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा धीरज सेठ बीच शिष्टाचार मुलाकात

गृह मंत्री के अनुसार, सरकार ने गरिमा हत्या मामले को अत्यंत संवेदनशीलता से लिया है और प्रभावी जांच के लिए पिछले अनुभवों तथा कमियों से सीख लेते हुए सावधानीपूर्वक जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com