भारतीय महिला टीम पहली बार बनी विश्व चैंपियन
काठमांडू, कार्त्तिक १७ – भारतीय महिला ने पहली बार एकदिवसीय विश्वकप जीत लिया है । नवी मुम्बई के डीवाई पाटिल स्टेडियम मेंं हुए महिला विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रिका को हराते हुए भारतीय टीम चैंपियन बनी है ।
भारत ने दक्षिण अफ्रिका को ५२ रन से पराजित किया । इस तरह पहली बार भारतीय महिला टीम चैंपियन बनी है ।
२९९ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रिका ने ४५.३ ओवर में २४६ रन में ही ऑलआउट हो गई । दक्षिण अफ्रिका की ओर से कप्तान लौरा ने १०१ रन बनाए ।
भारत के लिए दीप्ती शर्मा ने ९.३ ओवर में ३९ रन देकर पाँच विकेट लिए और शफाली वर्मा ने दो विकट लिए । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ५० ओवर में सात विकेट खोकर २९८ रन बनाए । भारत के लिए शफाली वर्मा ने ८७ और दीप्ती शर्मा ने ५८ रन बनाए ।
दक्षिण अफ्रिका के गेंदवाज अयाबोङ्गा खाका ने ९ ओवर में ५८ रन देकर तीन विकेट लिए ।



