आईसीसी विश्वकप क्रिकेट नेपाल और यूएई बीच मुकाबला
काठमांडू, कार्त्तिक १९ – आईसीसी विश्वकप क्रिकेट लिग–२ के अन्तर्गत त्रिदेशीय श्रृंखला में आज नेपाल और यूएई के बीच मैच होगा । मैच आज आईसीसी एकेडेमी में सुबह सवा ११ बजे शुरू होगा ।
यूएई, नेपाल और अमेरिका के बीच त्रिदेशीय श्रृंखला में नेपाल की यह अंतिम मैच है । नेपाल इससे पहले अपने पहले खेल में अमेरिका के साथ एक सौ ६ रन से और अमेरिका के ही साथ एक और खेल में चार विकेट से पराजित हुआ था । इसी तरह यूएई के साथ हुए खेल में पाँच विकेट से पराजित हुआ था ।
नेपाल को १९ खेल में १२ अङ्क सहित तालिका में सातवां स्थान मिला है । १९ खेलों में ८ अंक के साथ यूएई अंक तालिका के अंंतिम स्थान में है ।
२३ खेलों में ३६ अङ्क के साथ अमेरिका तालिका के शीर्ष स्थान में है ।




