Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झलनाथ खनाल एमाले में वापस आ सकते हैं – महेश बस्नेत

 

काठमांडू, कार्त्तिक १९ – नेकपा एमाले के नेता महेश बस्नेत ने कहा है कि एकीकृत समाजवादी के नेता झलनाथ खनाल एमाले में वापस आ सकते हैं । नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के साथ एकीकृत समाजवादी के नेता झलनाथ खनाल की मुलाकात के बाद महेश ने यह आंकलन किया है ।
‘नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के साथ झलनाथ खनाल ने कल ही मुलाकात की है । इस मुलाकात को लेकर बस्नेत ने सामाजिक संजाल में लिखा है कि – यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक हुई है । यह मुलाकात इस बात का संकेत दे रही है कि पुराने एमाले नेताओं के बीच संबंध सुधर रहे हैं ।’
इसी तरह उन्होंने विश्वास जताया है कि रामकुमारी झाँक्री समूह के नेता और कार्यकर्ता भी एमाले में ही वापस आएंगे । ‘रामकुमारी झाँक्री, किसान श्रेष्ठ, अम्बरबहादुर थापा, गम्भीरलाल श्रेष्ठ, पीताम्बर तिम्सिना, अर्जुन राई के साथ १०० से ज्यादा नेता–कार्यकर्ता एमाले में वापस आने की तैयारी में हैं । उन्होंने सामाजिक संजाल में लिखा है कि वे लोग बबर महल स्थित होटेल बसेरा में पत्रकार सम्मेलन कर औपचारिक घोषणा करने की तैयारी में हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *