Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रक पलटने से कांति लोकपथ अवरुद्ध

 

काठमांडू, कार्त्तिक २१– कांतिलोक पथ में एक ट्रक के पलटने से सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गई है । मकवानपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार (आज) की सुबह मकवानपुर के बकैया गाँवपालिका–११ लेनडाँडा में पुआल का भूसा ले जा रहे एक ट्रक अनयन्त्रित होकर पलट गई जिसके बाद से सडक पूर्ण रुप से बंद हो गई है ।
मकवानपुर पुलिस के अनुसार आज सुबह ४ः४५ बजे बारा से काठमांडू जा रही मधेस प्रदेश ०३–००२ ख १३६५ नंबर की मिनीट्रक अनियन्त्रित हो बीच सड़क में पलट गई । ट्रक में भूसा भरा हुआ था ।
घटना की जानकारी को पाते ही इलाका पुलिस पोस्ट जीतपुर भज्याङ से पुलिस वरिष्ठ हवलदार सुरेन्द्र दरै के कमांड में पुलिस टीम घटनास्थल पहुँच गई । यह जानकारी मकवानपुर पुलिस ने दी । पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है ।
ट्रक चालक बारा कोल्बी नगरपालिका–४ निवासी २४ वर्षीय समीर तामाङ पुलिस के सम्पर्क में है । पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क खुलवाने में कठिनाई हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *