Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा , स्वास्थ्य , कृषि उधमिता में शंकरा ग्रुप ने अपनी अंतरर्राष्ट्रीय छाप छोड़ी : ईवग्रेनी ग्रीवा

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा । सोसाइटी फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा संचालित न्यू डेल्ही इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में रूसी संघ के डिप्टी ट्रेड कमीशनर इवगेनी ग्रीवा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रूसी संघ के व्यापार आयोग के बीटूबी विभाग के प्रमुख अर्टेम योकोलोव, आईएएस अमृत लाल मीणा शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के अध्यक्ष व मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के चानपुरा बसैठ के डॉ संत कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होने आगुन्तक सभी अतिथियों का जोरदार शब्दों में
स्वागत किया। भारत और रूस के सम्बन्ध पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्र एवं छात्रों को रुसी लैंग्वेज के कोर्स करवाए जायेगें इसकी घोषणा भी की। एनडीआईआईटी एवं शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स का अनुबंध जो विभिन्न रुसी यूनिवर्सिटीज के साथ है उसकी चर्चा किया और भविष्य में जॉइंट
एक्सचेंज प्रोग्राम पर विशेष बल दिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने संस्था के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी एवं छात्रों के अथक प्रयास एवं कार्य की भी सराहना की। मुख्य अतिथि भारत में रूसी संघ के डिप्टी ट्रेड कमीशनर इवगेनी ग्रीवा ने एसके चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट और शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थानों ने राजस्थान, दिल्ली, प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया है। शंकरा आई हॉस्पिटल, कृषि विज्ञान केंद्र और स्टार्टअप प्रतियोगिताओं जैसे नवाचार कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। भारत और रूस के बीच शिक्षा को एक मजबूत सेतु बताते हुए उन्होंने एनडीआईआईटी और शंकरा ग्रुप के साथ रूस की साझेदारी को और आगे बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रूसी भाषा, संस्कृति और आर्थिक संभावनाओं पर एक सप्ताह का विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रूसी विशेषज्ञ कक्षाएं लेंगे।

यह भी पढें   देवानगंज कांड: पीड़ित परिवार से वादाखिलाफी पर भड़का गुस्सा नेताओं ने जारी की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com