वैकल्पिक विकास वित्त परिचालन विधेयक राष्ट्रीय सभा में दर्ता
काठमांडू, कार्त्तिक २१ – अंतरिम सरकार द्वारा पहला वैकल्पिक विकास वित्त परिचालन विधेयक राष्ट्रीय सभा में दर्ता कर दिया गया है ।
वैकल्पिक विकास वित्त परिचालन विधेयक २०८२ राष्ट्रीय सभा में दर्ता कर दिया गया है ।
ये विधेयक अर्थ मंत्रालय अन्तर्गत अर्थमन्त्री रामेश्वर प्रसाद खनाल ने प्रस्तुत किया है ।
प्रतिनिधिसभा विघटन होने से पहले ही इस विधेयक को लेकर चर्चा चल रही थी । प्रतिनिधि सभा विघटन होने के साथ ही यह विधेयक निष्क्रिय हो गयी थी । सरकार आवश्यक परिमार्जनों के साथ इस विधेयक को लाई है ।


