Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली साहू समाज ने एनडीए को किया समर्थन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । तेली समाज ने बिहार मेंएनडीए को समर्थन किया है।वे एनडीए के घटक दल भाजपा,जद.यू.लोजपा, सहित मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने के लिए मांग कर रहे हैं।इसके लिए इस समाज के पदाधिकारी मधुबनी जिला के विभिन्न बिधान सभा में प्रेस वार्ता कर एनडीए के लिए समाज से वोट मांग रहे हैं। अखिल भारतीय तेली साहू समाज के संगठन मंत्री शिव कुमार प्रसाद, जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार साह, अनुमंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साह,हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष अशोक साह, बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह सहित कई पदाधिकारी समाज से एनडीए के लिए वोट मांग रहे हैं। वे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा तेली समाज को अति पिछड़ा बनाने का जिक्र करते हैं कि नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा बनाकर समाज के युवा, युवती को सरकारी नौकरी में अवसर दिया है। वहीं स्थानीय स्तर चुनाव में मेयर, मुखिया,सरपंच, जिला अध्यक्ष ,तथा व्लाक के प्रमुख बनने में आरक्षण का फायदा मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन 11सौ करने, महिला को रोजगार के लिए जीविका दीदी को दस हजार निशुल्क देने का काम जैसे उपलब्धि गिना रहे हैं। इसी तरह केन्द्र सरकार द्वारा बिहार में दो एम्स निर्माण करने, मधुबनी पेंटिंग तथा मखाना उद्योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने ,राम मंदिर निर्माण ,370धारा हटाने जैसे उपलब्धियां गिना रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *