Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन की 11 परियोजनाओं के लिए 1.16 अरब रुपये की सहायता दी

 

काठमांडू, 10 नवंबर (2025) – भारत सरकार के अनुदान सहयोग के तहत नेपाल के शिक्षा, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्यान्वित होने वाली 11 उच्च-प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए आज समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार के संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और परियोजनाओं को कार्यान्वित करने वाली एजेंसियों के बीच हुए इस समझौते के अनुसार इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 1 अरब 16 करोड़ नेपाली रुपये (लगभग 7.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर) है।

ये हैं 11 परियोजनाएं:

यह भी पढें   पतंग, ड्रोन और गुब्बारों से विमान परिचालन की सुरक्षा को चुनाैती

1. कालीकोट (कर्णाली): सान्नी त्रिवेणी ग्रामपालिका-4 में श्री जनज्योति माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।
2. कंचनपुर (सुदूरपश्चिम): भीमदत्त नगरपालिका-10 में श्री महेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण।
3. रौतहट (मधेश): राजदेवी नगरपालिका-4 में एक प्राथमिक विद्यालय के शैक्षणिक भवन का निर्माण।
4. झापा (कोशी): शिवसताक्षी नगरपालिका, शिवगंज में श्री जन आदर्श माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।
5. दार्चुला (सुदूरपश्चिम): शैल्यशिखर नगरपालिका-9 में श्री गोकुलेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण।
6. झापा (कोशी): गौरादह नगरपालिका-1 में श्री जनता माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।
7. कपिलवस्तु (लुम्बिनी): विजयनगर ग्रामपालिका-3 में पत्थरदेईया स्वास्थ्य चौकी का निर्माण।
8. उदयपुर (कोशी): त्रियुगा नगरपालिका–5 में एक नगर अस्पताल का निर्माण।
9. सुनसरी (कोशी): दुहवी नगरपालिका-4 में एक कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण।
10. इलाम (कोशी): इलाम नगरपालिका-7 में इलाम अस्पताल के आपातकालीन विभाग के भवन का निर्माण।
11. बागलुंग (गंडकी): बडिगाड ग्रामपालिका-7 में भीमगिठे स्वास्थ्य चौकी का निर्माण।

यह भी पढें   चार न्यायाधीशों को सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश

वर्ष 2003 से अब तक, भारत सरकार ने नेपाल में इन 11 परियोजनाओं सहित कुल 590 उच्च-प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संपर्कता, स्वच्छता और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में 502 परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। ये परियोजनाएं नेपाल के सभी सात प्रांतों में फैली हुई हैं। शेष परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

निकटतम पड़ोसी होने के नाते, भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग कायम है। उच्च-प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा मजबूत करके और नेपाली जनता के सशक्तीकरण में नेपाल सरकार के प्रयासों को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com