नई दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार में विस्फोट १० लोगों की मृत्यु, कई घायल
काठमांडू, कार्त्तिक २४ – भारत की नई दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार में विस्फोट होने से लगभग १० लोगों की मृत्यु हो गई है और २० से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं ।
मेट्रो स्टेशन के नजदीक रुकी हुई एक कार के भीतर विस्फोट हुआ । विस्फोट को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक आतंकवादी आक्रमण हो सकता है । लेकिन अभी तक विस्फोट को लेकर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है । आज शाम ६ बजकर ५५ मिनेट में यह विस्फोट हुआ । कार में भयानक विस्फोट के बाद आसपास जो वाहन थे उनमें भी आग लग गई । घटना के बाद सुरक्षाकर्मी ने घटनास्थल को सील कर दिया है और जाँच की प्रकिया को आगे बढ़ाया है ।


