Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश भवन बाहर प्रदर्शन कर रहे असंतुष्ट पक्ष पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, 10 घायल

 

धनुषा,२५ कार्तिक, २०८२ । मधेश प्रदेश में मुख्यमंत्री नियुक्ति का विरोध कर रहे असंतुष्ट पक्ष के साथ मंगलवार को हुई झड़प में 5 पुलिसकर्मियों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए।

धनुषा के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी गणेश बम ने बताया कि मधेश भवन के सामने प्रदर्शन के दौरान 5 पुलिसकर्मी और 5 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

घायल प्रदर्शनकारियों का जनकपुर प्रादेशिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने जब पदभार ग्रहण करने के लिए मधेश भवन के अंदर प्रवेश किया, तब स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

यह भी पढें   बढ़ते स्वार्थ के बीच, नीति-अनीति का फर्क तो नहीं भूल रहा इंसान ? : बिमल सरार्फ

जब यादव भवन के अंदर पदभार ग्रहण कर रहे थे, तब बाहर प्रदर्शन तेज हो गया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंके गए पत्थरों से 5 पुलिसकर्मी सामान्य रूप से घायल हुए, जबकि पुलिस की लाठीचार्ज से 5 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री जितेंद्र सोनल ने घायलों को अस्पताल में जाकर मिला है । उन्होंने इलाज के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com