Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने पाँच केन्द्रीय सदस्यों को किया शामिल

 

काठमांडू, कार्त्तिक २७ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने पाँच केन्द्रीय सदस्यों को शामिल किया है । पार्टी प्रवेश करने वाले नेताओं को केन्द्रीय सदस्य में मनोनीत किया गया है । पार्टी द्वारा जारी किए गए परिपत्रअनुसार सिराहा के सत्यनारायण यादव, बाँके के पदम अर्याल, बाँके के ही रेखा गुप्ता, रुपन्देही की विद्या यादव और धनुषा के विमल साह केन्द्रीय सदस्य में मनोनीत हुए हैं । पार्टी ने सलाहकार समिति का अध्यक्ष भी मनोनीत किया है । सलाहकार समिति के अध्यक्ष में प्राडा रामस्वारथ यादव मनोनीत हुए हैं ।
खड्ग नारायण चौधरी, विष्णु कुमाल, अजयकुमार श्रीवास्तव, शशी यादव, जीतेन्द्र प्रकाश महतो और मनोज साह को केन्द्रीय सलाहकार परिषद् सदस्य मनोनीत करने का निर्णय किया गया है उसका भी परिपत्र में उल्लेख है । गत कार्तिक १९ और २० गते को हुई पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक के निर्णय में आधारित परिपत्र जारी किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *