सिमकोट में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
काठमांडू, कार्त्तिक २७ – सदरमुकाम सिमकोट आज चार दिनों से अंधकार में है । सदरमुकाम में एक मात्र हिल्दुम जलविद्युत् वितरण केन्द्र में खराबी आने के कारण, तथा उसकी मरम्मरत नहीं हो पाने के कारण विद्युत् आपूर्ति ठप हो गई है ।
अन्य विद्युत का कोई और स्रोत नहीं होने के कारण से विद्युत से होने वाले सम्पूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं । यहाँ किसी किसी सरकारी कार्यालय में ‘सोलार’ है, लेकिन अभी का समय वर्फ गिरने का है जिसके कारण बहुत ज्यादा धूप नहीं निकल रही है । अच्छी धूप नहीं होने से सोलार भी काम नहीं कर पा रहा है जिससे मोबाइल भी चार्ज करने में भी समस्या है । मोबाइल और लैंपटॉप चार्ज नहीं हो पाने के कारण समाचार संकलन और सम्प्रेषण में भी समस्या आ रही है ।
सदरमुकाम सिमकोट और खार्पुनाथ गाँवपालिका में विद्युत् आपूर्ति करते आ रहे हिल्दुम विद्युत् वितरण केन्द्र के विद्युत् गृह के साथ अन्य संरचनाओं में मरम्मत का कार्य होने के कारण विद्युत् वितरण बंद किया गया है । ये जानकारी वितरण केन्द्र के प्रमुख इंजिनियर जितेन्द्र शाहले ने दी है ।



