Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी राजनीतिक दलों की सहमति से ही चुनावी माहौल बन पाएगा – प्रचण्ड

 

काठमांडू, मंसिर १ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने कहा है कि चुनावी माहौल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों की सहमति आवश्यक है । सभी राजनीतिक दलों की सहमति से ही चुनावी माहौल बन पाएगा । उन्होंने काह कि सभी एकजुट होकर जिम्मेदारी पूर्वक और गंभीरता के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लें । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने जो घोषणा की है कि फागुन २१ गते को ही चुनाव हो तो उसी दिन चुनाव होना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि समय पर ही चुनाव हो जाना चाहिए,  चुनावी वातावरण तैयार हो, इसके लिए सभी का साथ और सहयोग चाहिए ।
उन्होंने बताया कि मंगलवार (मंसिर २) को होने वाली बैठक में पार्टी की  जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी और एकता के संदेश को साथ–साथ आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन... कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com