एनपीएल – नेपाली क्रिकेट इतिहास में पहली बार मैच फ्लडलाइट में
काठमांडू, मंसिर १ – नेपाली क्रिकेट की शान बन चुकी फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतियोगिता नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) का दूसरा संस्करण आज (मंसिर १) से शुरू हो रहा है ।
प्रतियोगिता के पहले खेल में विजेता जनकपुर बोल्ट्स और काठमांडु गोर्खाज आज आमने सामने होंगे । एनपीएल में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिडंत है । इससे पहले जनकपुर ने पहले संस्करण के लीग चरण के खेल में काठमांडू विरुद्ध पाँच विकेट से जीत हासिल की थी ।
पहले संस्करण में चैंपियन जनकपुर बना । जनकपुर ने फाइनल में सुदूर पश्चिम रोयल्स को पाँच विकेट से हराया था । वहीं, काठमांडू पहले संस्करण में पाँचवें स्थान पर रहा था ।
त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में होने जा रहे ये खेल आज शाम ४ बजे से शुरु होगा ।
नेपाली क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मैच फ्लड लाइट में खेला जाएगा ।
एनपीएल दूसरे संस्करण के सभी खेल कीर्तिपुरस्थित त्रिवि मैदान में ही होगा । लीग के नौ खेल शाम में और २३ खेल डे–नाइट अर्थात फ्लड लाइट में होंगे । ये जानकारी कैन ने दी है । मंसिर २७ गते तक होने जा रहे एनपीएल में लीग चरण, प्लेऑफ और फाइनल सहित कुल ३२ मैच खेले जाएंगे ।
प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में भी पहले संस्करण की ही तरह इस बार भी आठ टीम प्रतिस्पर्धा में हैं । जिसमें जनकपुर बोल्ट्स, सुदूरपश्चिम रोयल्स, कर्णाली याक्स, पोखरा एवेजर्स, विराटनगर किग्स, चितवन राइनोज, काठमांडू गोर्खाज और लुम्बिनी लायन्स शामिल हैं ।





