चौरासी कोशी परिक्रमा संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सोनपुर से शुरू हुयी परिक्रमा जनकपुरधाम में बिश्राम के बाद जानकी मंदिर दर्शन के बाद अहिल्या स्थान , दरभंगा होते हुए सोनपुर में नौका बिहार के बाद संपन्न हो गयी। जनकपुरधाम आगवन होने पर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23के बार्डाध्यक्ष सह गोविंद सेवा समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने परिक्रमा में सभी साधु-संत तथा आम श्रद्धालु को जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने मौनी बाबा सहित अन्य साधु -संत को स्वागत किया जानकी मंदिर रात्रि भंडारा तथा शनिवार को पूजा अर्चना के बाद अहिल्या स्थान होते हुए सोनपुर पहुंचा।

