Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर ने पोखरा को किया पराजित , बनाया अब तक का सबसे उच्चतम स्कोर

 


काठमांडू, मंसिर २ – विराटनगर किङ्स ने आज की खेल में नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल ) के इतिहास में ही सबसे उच्च स्कोर बनाया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में हुए खेल में विराटनगर ने पोखरा एवेंजर्स विरूद्ध गत सीजन में स्वयं द्वारा बनाए गए १९३ रन के उच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है ।
गत सीजन में विराटनगर ने लुम्बिनी लायन्स विरूद्ध लक्ष्य का पीछा करते हुए १९३ रन बनाए थे ।
मंगलवार (आज) की खेल में मार्टिन गप्टिल और लोकेश बम की विस्फोटक अर्धशतक की मदद से विराटनगर ने पोखरा के विरूद्ध २२० रन बनाए । यह रन रेट अभी तक का उच्चतम स्कोर है ।
बम ने ७ छक्कों और एक चौके की मदद से ७२ रन जोड़े, गप्टिल ने ५ छक्कों और ३ चौकों की मदद से ६१ रन बनाए । ओपनर जर्ज मुन्से १० रन में ही आउट हो गए थे । इसी तरह शुभम रन्जाने ने ३८, बासिर अहमद ने २३ रन बनाए ।
पोखरा के लागि म्याट टेलर ने दो तथा कप्तान कुशल भुर्तेल, आकाश चन्द और सागर ढ़काल ने एक–एक विकेट लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *