बारा में कर्फ्यू
काठमांडू, मंसिर ३ – नेकपा एमाले के नेता महेश बस्नेत के विरोध में जेन जी के प्रदर्शन के बाद बारा में कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया गया हैं । मध्यान्ह १२ः३० बजे से लेकर ८ बजे तक कर्फ्यू का आदेश जारी करने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने दी है । उनके अनुसार स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ के दफा ६(क) और (ख) अनुसार बारा के जीतपुर सिमरा उप महानगरपालिका के भीतर चार किला क्षेत्र निर्धारण कर कर्फ्यू आदेश जारी किया है ।
अधिकारी ने कहा है कि गण्डक नहर से लेकर पथलैया सड़क खण्ड राजमार्ग के दायां–बायां ५ सौ मीटर तक तथा सिमरा विमानस्थल के आसपास ५ सौ मीटर तक किसी तरह की कोई आवत जावत, किसी प्रकार की सभा , जुलुस, प्रदर्शन, सभा बैठक, आदि नहीं करने का आदेश दिया गया है ।



