Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिमरा के युवाओं ने की मांग ..कहा नहीं करने देंगे एमाले के पोखरेल , बस्नेत को प्रवेश

 

काठमांडू, मंसिर ३ – काठमांडू से रवाना होने वाले विमान को सिमरा में युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया है । सिमरा के युवाओं की मांग की कि उस विमान में नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल और नेता महेश बस्नेत हैं इसलिए विमान को उतरने की अनुमति न दी जाए । पत्रकार राजन कुइंकेल ने सामाजिक संजाल के माध्यम से यह जानकारी दी है कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर विमान में चढ़ने के बाद भी वापस भेज दिया गया।
उन्होंने लिखा है कि “शंकर पोखरेल और महेश बस्नेत के विमान में चढ़ने का पता चलने के बाद, विमान को ही अवतरण नहीं करने देने की मांग को देखते हुए काठमांडू विमान स्थल से विमान में चढ़ चुके यात्रियों को उतार लिया गया है ।” “विमानस्थल को ही बंद करना अच्छी बात नहीं है । ये गंभीर विषय है ।” सिमरा विमान स्थल के आसपास बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से विमान का जाना तय नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com