पटना में नीतीश का शपथ ग्रहण आज, ऐतिहासिक बनाने की भव्य तैयारी

पटना से मिश्री लाल मधुकर, 20 नवंबर ।
एनडीए के प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार को गांधी में मुख्यमंत्री की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी।वे दसवीं वार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान शपथ दिलायेंगे।उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिजय कुमार सिन्हा को शपथ दिलायी जाएगी। दोनो पूर्व में भी उप मुख्यमंत्री थे।नयी सरकार को शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य तैयारी की गयी हैं इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड,असम सहित सभी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल पंडाल बनाये गये हैं। मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,गृह मंत्री अमित साह सहित कई केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
दुसरे पंडाल में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य पार्टियों के सुप्रीमो रहेंगे।243नव निर्वाचित विधायक के लिए अलग पंडाल में बनाये गये हैं।दो लाख कुर्सी लगाये गये हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 9बजे से 4बजे तक गांधी मैदान के सभी मार्गों को आम बाहन को आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सिर्फ पुलिस तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन का अनुमति है। सभी नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों का पटना में जमाबाड़ा है।सभी बिधायक ने कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का व्यवस्था किया है।


