Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी बीच एकता के लिए वार्ता

काठमांडू, मंसिर ४ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी बीच पार्टी एकता को लेकर वार्ता की जा रही है । एक वार्ता कल यानी बुधवार को हुई । इस वार्ता में जब कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया तो आज भी वार्ता की जाएगी । पार्टी एकता को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एकता होगी या नहीं । वैसे पार्टी नेताओं का कहना है कि आज की वार्ता सकारात्मक हो सकती है ।
बुधवार को वार्ता सकारात्मक होते हुए नेताओं का कहना था कि जल्द से जल्द निष्कर्ष में पहुँचे । आज जो वार्ता होने जा रही हैउसे लेकर नेताओं का कहना है कि आज की वार्ता निर्णायक होगी ।
कल की वार्ता में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से देव गुरुङ, बेदुराम भुसाल, प्रमेश हमाल, प्रकाश ज्वाला, शक्ति बस्नेत और गिरिराजमणि पोख्रेल तथा जसपा की ओर से वार्ता समिति के संयोजक राजेन्द्र श्रेष्ठ, रेनु यादव, रणध्वज कन्दंगवा और पर्शुराम बस्नेत ने भाग लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *