Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – आज दो खेल.. कर्णाली याक्स लुम्बिनी लायन्स, काठमांडू गोर्खाज और विराटनगर किंग्स

 

काठमांडू, मंसिर ६ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में आज दो खेल होंगे ।
प्रतियोगिता में आज पहले खेल के तहत गत सीजन प्लेऑफ खेलने वाली टीम कर्णाली याक्स लुम्बिनी लायन्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है । आज के खेल में प्रतिस्पर्धा के लिए उतर रही कर्णाली अपनी पहली जीत की तलाश में हैं । कर्णाली इससे पहले चितवन राइनोज से चार विकेट से हार गया था ।
आज लुम्बिनी की यही चाहत होगी कि वह लगातार दूसरी जीत हासिल करें । लुम्बिनी ने अपने पहले खेल में चितवन राइनोज को ६ विकेट से पराजित किया था । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट रंगशाला में आज का यह खेल दिन के ११ः१५ बजे शुरु होगा ।
इसी तरह आज के दूसरे खेल में काठमांडू गोर्खाज और विराटनगर किंग्स बीच मुकाबला होगा । प्रतियोगिता में काठमांडू का यह तीसरा और विराटनगर का दूसरा खेल है । अपने पहले खेल में काठमांडू गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स पाँच विकेट हराया था । लेकिन दूसरे खेल में काठमांडू सुदूरपश्चिम रोयल्स से २९ रन से पराजित हुआ था । विराटनगर ने अपने पहले खेल में पोखरा एवेंजर्स को ५३ रनों से पराजित किया था । आज का दूसर। खेल त्रिवि स्टेडियम में ही दोपहर ३ः३० बजे शुरु होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *