जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया तिलकोत्सव

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के चौथे दिन राम मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। रविवार को दो बजे जानकी मंदिर से बाजा गाजा के जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में एक सौ एक भार जनकपुरधाम के लिए चली। नगर परिक्रमा के बाद राम मंदिर गेट के पास पहुंचा तो राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह के नेतृत्व में सभी को स्वागत किया गया। राम मंदिर के सुसज्जित मंच पर तिलक रस्म अदा की गयी। जयपुर के राम लीला के कलाकारों ने गुरु विश्वामित्र,राम तथा चारो भाई बशिष्ठ की भूमिका निभायी। मैथिल बिधि बिधान से तिलक रस्म अदायगी शुरू की गयी।इस अवसर पर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव तथा राम मंदिर के महंत राम गिरि ने समधि मिलन किए।इस अवसर पर हंसी मजाक तथा रंग अबीर को दौर चला।इस पल का साक्षी बना तिलक उत्सव में मौजूद हजारों लोग!यह पल कुछ समय के लिए मानो त्रेता युग का तिलकोत्सव हो। तिलक अवसर पर महिलाओं ने राजा दशरथ तथा तीनो रानियों को जमकर गालियां दी।


