Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश बस्नेत पर हमला करने का प्रयास करने वाले दोनों युवक रिहा

 

काठमांडू, मंसिर ७ – आज सुबह नेकपा एमाले के नेता महेश बस्नेत सवार गाड़ी में गुब्बारे के भीतर स्याही भरकर फेंकने वाले दो युवकों को पुलिस ने अभिभावक की जिम्मेदारी में छोड़ दिया है ।
विराटनगर विमानस्थल से बाहर आ रहे नेता बस्नेत और पूर्वमंत्री भानुभक्त ढकाल पर दोनों युवाओं ने लाल स्याही फेंक दिया था । पुलिस ने दोनों युवाओं को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था ।
गिरफ्तार होने वालों में विराटनगर –१ का २५ वर्षीय संजोग गौतम और विराटनगर–२ के १९ वर्षीय अर्पित कुँवर थे । बताया गया है कि ये दोनों नेपाली कांग्रेस के निकट होने के बावजूद जेनजी आन्दोलन अभियान में भी सक्रिय थे ।
काठमांडू से विराटनगर गए नेता बस्नेत और ढकाल इटहरी में आयोजित युवा संघ के जागरण सभा तथा जेनजी पुश्ता के साथ अन्तर–संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे । दोनों जब विमान स्थल से बाहर आ रहे थे वहीं गेट के बाहर खड़े दोनों युवाओं ने स्याही से भरा गुब्बारा फेंक दिया । गुब्बारा बस्नेत सवार बा १७ च ५९६१ नबंर की गाड़ी के शीशे में लगी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *