Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अशोक राई के नेतृत्व की जसपा में फूट

 

काठमांडू, मंसिर ७ – अशोक राई के नेतृत्व की जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) में फूट पड़ जई है । संघीय परिषद् के अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ सहित कई नेता नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)में शामिल होने वाले हैं । उपा अध्यक्ष रणध्वज लिम्बु, परशुराम बस्नेत, केन्द्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष दुर्गामणि देवान, केन्द्रीय विज्ञ परिषद् अध्यक्ष डा.पुष्पराज कर्णिकार, केन्द्रीय अनुशासन आयोग अध्यक्ष कृष्णबहादुर रजु ने रविवार (आज) विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी परित्याग करने की जानकारी दी है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि “…अतः हम, जनता समाजवादी पार्टी के उपर्युक्त केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य, अपनी–अपनी पदीय जिम्मेदारियों से अलग होते हुए विभिन्न दलों के एकजुट होकर बने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एकीकरण और ध्रुवीकरण की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी के लिए अनुरोध करते हैं,”
संघीय परिषद् के अध्यक्ष श्रेष्ठ नेकपा के साथ वार्ता टीम में थे । पार्टी एकता के विषय में मतभेद होने के बाद उन सभी ने पार्टी छोड़ी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *