Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस, एमाले और माओवादी के ही कारण देश में चरम भ्रष्टाचार – जनार्दन शर्मा

 

काठमांडू, मंसिर ७ – नवगठित प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी के नेता जनार्दन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस, एमाले और माओवादी केन्द्र अपनी क्रातिकारी छवि को नहीं बचाए रख सकें जिसके कारण देश चरम भ्रष्टाचार और परिणाम विहीन अवस्था में पहुँच गया है ।
रविवार काठमांडू ंमें आयोजित प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी राष्ट्रीय एकता घोषणा सभा को संबोधन करते हुए शर्मा ने यह बात कही है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये तीनों पार्टी लम्बे समय तक सत्ता में रहे फिर भी सामाजिक विभेद, प्रशासनिक सुधार और विकासका आधारभूत मुद्दों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दे पाए जिसके कारण देश असफलता की ओर बढ़ जाए ।
उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि प्रमुख राजनीतिक दल सुशासन और संरचनागत सुधार में अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के विकास के लिए नीतिगत और प्रणालीगत पुनर्संरचना करने के बदले मौजुदा संरचनाओं का दुरुपयोग करते देश को और बर्बादी की ओर धकेलने दिया । शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक शक्तियों का पार्टीगत हित से ज्यादा दीर्घकालीन संस्थागत सुधार, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व में ध्यान देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *