एनपीएल – विराटनगर ने जनकपुर को दिया १३६ रनों का लक्ष्य
काठमांडू, मंसिर ८ – नेपाल प्रीमियर लीग में (एनपीएल) अन्तर्गत आज के पहले खेल में विराटनगर किंग्स ने जनकपुर को जीतने के लिए १३६ रनों का लक्ष्य दिया है । आज सुबह टॉस जनकपुर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । विराटनगर ने २० ओवर में ७ विकेट खोकर १३५ रन बनाएं । आज पहले खेलते हुए आज विराटनगर की अच्छी शुरुआत नहीं हो पाई । जनकपुर ने स्पीनर गेंदबाजी का प्रयोग किया है । एक समय यह भी आया जब विराटनगर ने १० ओवर की समाप्ति ५८ रन बनाए और उसक ३ विकेट गिर चुके थे ।
विराटनगर के लिए बसिर अहमद ने ३६ रनों का योगदान किया वहीं शुभम रन्जाने ने ३७ रन जोडेÞ । ओपनर लोकेश बम २८, मार्टिन गप्टिल १३ और जर्ज मन्सी १० रन में आउट हुए ।


