Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसी तरह की बाधाओं से हमारे कदम रुकने वाले नहीं हैं – सुदन गुरुङ

 

काठमांडू, मंसिर १५– ‘हामी नेपाली’ संस्था के संस्थापक तथा जेन जी के नेता सुदन गुरुङ ने एमाले पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पोखरा में एमाले ने जेन जी के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया है । गुरुङ ने सोमवार की सुबह सामाजिक संजाल फेसबुक पर लिखा है कि – ‘हम पोखरा में जेन जी भाई बहनों के संगठन को मजबूत बनाने और देश प्रेमी पोखरेली माता–पिता, भाई बहनों से मिलने के लिए पोखरा जाने को निकले । हमारे आने की खबर मिलते ही कुछ समूह और एमाले इस कार्यक्रम में बाधा पहुँचाने का अथक प्रयास कर रहे हैं । ऐसी मुझे सूचना मिली।’
उन्होंने लिखा है कि – लेकिन इस तरह के बाधाओं से हमारे कदम रुकने वाले नहीं हैं । ‘हमारे कदम रुकने वाले नहीं हैं, क्योंकि कल हम देश के लिए ही लड़कर आए हैं, आज किसीका भी सामना करने या किसी के भी प्रश्न से डरने का तो प्रश्न ही नहीं उठता है ।’ गुरुङ ने कहा है ‘हम सदैव सत्य और देश के पक्ष में खड़े रहेंगे, हम अपने जेन जी भाई बहनों के आवाज के साथ जुड़ेंगे और बहुत ज्यादा मजबूत बनेंगे ।, हम गर्व के साथ झंडा फहराएंगे ।’ बताया गया है कि पोखरा में गुरुङ का सोमवार को सम्मान कार्यक्रम रखा गया है ।

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com