Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार अभियोग को लेकर मांगी माफी

 

काठमांडू, मंसिर १५– इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति कार्यालय को आवेदन लिखा जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर माफी मांगी है । उन्होंने राष्ट्रपति से माफी का अनुरोध किया है । नेतन्याहूँ परं रिश्वतखोरी, विश्वासघात और गलत तरीके से राजनीतिक समर्थन हासिल करने के आरोप हैं ।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक माफी मांगी है, और राष्ट्रपति कार्यालय में उनके वकील ने १११ पन्नों का आवेदन जमा कराया है ।
नेतन्याहू ने कहा है कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार है ं। उन्होंने मीडिया, पुलिस और न्यायपालिका पर उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है ।
इधर कुछ सप्ताह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इजरायल के सांसदों से आग्रह किया था कि नेतन्याहू को आममाफी दें ।
ट्रम्प ने राष्ट्रपति इस्याक हर्जोग को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि नेतन्याहू पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं वे राजनीतिक रूप में प्रेरित हैं ।
इधर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने माफी के लिए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है । यह जानने के बाद सर्वसाधारण ने प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार को संरक्षण से  यह देश की छवि और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर बनाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *