देश बनाने के अभियान में हम साथ साथ हैं – कुलमान घिसिङ
काठमांडू, मंसिर १५– कल (रविवार) को उज्यालो नेपाल पार्टी गठन कर प्रत्यक्ष राजनीति में उतरे ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्री कुलमान घिसिङ तथा काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह के बीच मुलाकात हुई । इस मुलाकात की खबर ने राजनीति जगत में एक हलचल ला दी है ।
रविवार को मेयर बालेन के ही निवास में हुई इस मुलाकात को लेकर बहुतों का कहना है कि ये सामान्य शिष्टाचार मुलाकात नहीं होकर भविष्य की राजनीतिक सहकार्य को और मजबूत करने का एक संकेत है।
रविवार को सामाजिक संजाल फेसबुक द्वारा तस्वीर सार्वजनिक करते हुए मंत्री घिसिङ ने लिखा था कि – ‘देश बनाने के अभियान में हम साथ साथ हैं ।’
उनके इस स्टाटस से लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी ओर से विश्लेषण करना शुरु कर दिया र्है ।
अभी की राजनीति में दोनों को जनता पसंद करती है । लोडसेडिङ का खात्मा कर व्यवस्थापकीय क्षमता प्रमाणित करने वाले घिसिङ और काठमांडू के बदलने में तल्लीन बालेन का मिलना आगामी निर्वाचन या राजनीतिक एजेन्डा में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता है । इस तरह के भी अनुमान किए जा रहे हैं ।



