Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिनाप के नये प्रेक्षागृह में छुतहा घैल नाटक मंचित, साहित्यकार राजेंद्र विमल तथा नाटककार महेंद्र मलंगिया ने किया उद्घाटन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
मिथिला नाट्य कला परिषद (मिनाप)के नये भवन में निर्मित प्रेक्षा गृह में सोमवार को नाटककार महेंद्र मलंगिया लिखित मैथिली नाटक “छुतहा घैल”का मंचन किया गया।इसका उद्घाटन साहित्यकार राजेंद्र विमल तथा नाटककार महेंद्र मलंगिया ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रेक्षागृह में नियमित रूप से मैथिली नाटकों का मंचन किया जाएगा। दर्शक शुल्क देकर आनंद उठा सकते हैं। इससे पर्यटन को भी बढाबा मिलेगा। जनकपुरधाम में आए भारतीय तथा स्वदेशी ,बिदेशी पर्यटक गंगा आरती के बाद मिनाप का नाटक का आनंद उठा सकते हैं।
मिनाप के अध्यक्ष परमेश झा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में मेयर मनोज कुमार साह, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, गायक सुनील मल्लिक सहित कई साहित्यकार, नाटककार तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed