एनपीएल – जनकपुर की पहली जीत
काठमांडू, मंसिर १६ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल ) के आज (मंगलवार)के खेल में गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स ने अपनी पहली जीत हासिल की है । लगातार चार खेलों में पराजित हुई जनकपुर ने आज के पाँचवें खेल में चितवन राइनोज को ६ विकेट से पराजित किया है ।
इस जीत के साथ ही जनकपुर को बहुत बड़ी राहत मिली है । लेकिन बाकी दो खेलों में जीतने के बाद भी शीर्ष चार में रहकर प्लेऑफ में पहुँचना जनकपुर के लिए सहज नहीं होगा । क्योंकि प्लेऑफ में पहुँचने के लिए चितवन और लुम्बिनी लायन्स को बाकी सभी खेल हारना होगा ।
आज चितवन ने पहले बल्लेबाजी करते १७६ रन बनाएं । १७७ रन के लक्ष्य को लेकर जनकपुर ने १७.४ ओवर में ४ विकेट खोकर पूरा कर लिया । जनकपुर के लिए ओपनर माज सदाकत ने ३० गेंद में ६ चौका और ४ छक्कें की मदद से ६३ रन बनाए । आसिफ शेख १८ गेंद में १८ रन जोड़े । अनिलकुमार साह ने ३६ गेंद में ६१ रन बनाए । अनिल ने ४ चौका और ३ छक्का मारा ।
चितवन के लिए कमलसिंह ऐरी ने आसिफ को छठें ओवर में बोल्ड किया था । उस समय तक उन्होंने सदाकत के साथ ४५ रनों की साझेदारी कर ली थी ।
अनिल के आयट होने पर यान निकोल लोफ्टी इटन ११ रन बनाए तथा आदित्य महता ने नॉटआउट १८ रन बनाए ।
गेंदबाजी में चितवन के सोहेल तन्विर, अमरसिंह रटेउला और कमलसिंह ऐरी ने १–१ विकेट लिए ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को उतरी चितवन ने ४ विकेट की क्षति में १७६ रन बनाए । चितवन के लिए दोनों ओपनर ने अर्धशतक बनाए । डेविड मलान और अर्जुन साउद बीच पहले विकेट के लिए १३.४ ओवर में ११२ रनों की साझेदारी हुई ।


