मुख्यमंत्री सरोज यादव बुधवार को लेंगे विश्वास मत
काठमांडू, मंसिर १६ – मधेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव बुधवार को विश्वास मत लेंगे । मुख्यमंत्री यादव ने मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन करते हुए बताया है कि वो कल (बुधवार) दोपहर २ बजे विश्वास मत लेंगे ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि प्रदेश प्रमुख के कार्यालय से पत्र प्राप्त हुई है । उन्होंने कहा कि ‘बुधवार की दोपहर २ बजे तक विश्वास मत लूंगा ।’
उन्होंने बताया कि विश्वास मत लेने के लिए प्रदेशसभा सचिवालय को पत्र भेजने जा रहा हूँ । मुख्यमंत्री यादव ने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि उन्हें प्रदेशसभा सदस्यों का सहयोग मिलेगा । सोमवार की शाम को सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री यादव को २४ घंटें के भीतर विश्वास मत लेने का परमादेश जारी की थी ।


