Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव आज लेंगे विश्वास मत

 

काठमांडू, मंसिर १७ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोजकुमार यादव आज (बुधवार) विश्वास मत ले रहे हैं ।
मंगलवार जनकपुर में पत्रकार सम्मेलन करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने बताया था कि सर्वोच्च अदालत ने जो २४ घंटें के भीतर विश्वास मत लेने का परमादेश जारी किया उसकी प्रति मुझे प्रदेश प्रमुख के कार्यालय से मंगलवार को ३ बजे प्राप्त हुआ । इसलिए बुधबार दोपहर २ बजे मैं विश्वास मत लूंगा ।
परमादेश के प्रति प्राप्त होने के बाद उनका कहना था कि विश्वास मत लेने की व्यवस्था मिलाने के लिए उन्होंने प्रदेशसभा में पत्र भेज दिया है ।
सर्वोच्च अदालत के आदेश का पूर्णपालना करने के लिए वो तैयार हैं । मुख्यमंत्री यादव दाबा किया है कि विश्वास मत लेने के क्रम में सभी दल उनका सहयोग करेंगे ।
उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न दलों के साथ उनकी बातचीत हुई है और वे सभी सहयोग करेंगे । विगत में एमाले ने अन्य दलों को सहयोग किया है तो इसबार उनका विश्वास है कि अन्य दल एमाले को समर्थन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com