गुण एयरलाइंस के संचालक राजेन्द्र शाक्य गिरफ्तार
काठमांडू, मंसिर १७ – पुलिस ने गुण एयरलाइंस के संचालक राजेन्द्र शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है । केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआइबी) की टीम ने उन्हें बुधवार ललितपुर के जावलाखेल से गिरफ्तार किया है । उनपर प्रभु बैंक लिमिटेड को नुकसान पहुँचाने वाली घटना में संलग्न होने का आरोप लगाया गया है । इससे पहले भी सीआइबी प्रभु बैंक के ही सीइओ अशोक शेरचन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है ।


