Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल–काठमांडू रेल प्रोजेक्ट को मिली रफ़्तार, जनवरी में तैयार होगा डीपीआर!

 

बीरगंज । बिहार के लिए बड़ी खुशख़बरी है। रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया अब तेज़ हो गई है। जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय रेल प्रोजेक्ट का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जनवरी महीने तक तैयार होने की उम्मीद है।

इस रेल मार्ग के शुरू हो जाने से बिहार और नेपाल के बीच आवाजाही बेहद आसान और तेज़ हो जाएगी। वर्तमान समय में रक्सौल से काठमांडू तक लगभग 136 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 5 घंटे लगते हैं। लेकिन नई रेल लाइन बनने के बाद यही सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

यह भी पढें   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

प्रोजेक्ट के तहत रक्सौल से काठमांडू तक 13 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है। पूरे कार्य पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएँ भी खोलेगा।

सरकार द्वारा डीपीआर तैयार होते ही आगे की प्रक्रिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस प्रोजेक्ट को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र की आर्थिक हालत में भी बड़ा सुधार आएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed