संयुक्त स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन
दिनांक 07 दिसंबर 2025 को कमांडेंट,47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के सक्षम निर्देशन में ई-समवाय सिकटा के कार्यक्षेत्र स्थित सिकटा–भिस्वा चेकपोस्ट पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक व्यापक एवं प्रेरणादायी संयुक्त स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री दिनकर त्रिपाठी (सहायक कमांडेंट) समवाय प्रभारी, सिकटा ने किया।
अभियान के दौरान एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने सीमाक्षेत्र में स्वच्छता कार्यों को अत्यंत समर्पण और तालमेल के साथ संपन्न किया। स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इस स्वच्छता अभियान को जन-सहभागिता का प्रभावशाली रूप प्रदान किया।
नेपाल एपीएफ की ओर से उप-निरीक्षक दुर्वा क्षेत्री, एस.एच.सी. राम माया कुवल सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर रंजन चौरसिया (मुखिया प्रतिनिधि), मंटू शराफ (मानवाधिकार कार्यकर्ता), संजय शराफ (उप-सर्पंच, सिकटा) तथा सीमा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।
कमांडेंट, 47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल ने इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सीमा क्षेत्र में स्वच्छता, समन्वय और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह स्वच्छता अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम रहा, बल्कि भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने वाला प्रेरक प्रयास भी सिद्ध हुआ।


